AsiaGujaratIndiaMy TripsRajasthanTravelUttar Pradesh

अहमदाबाद से आगरा होते हुए मैनपुरी तक – 1000+ किमी की सोलो एडवेंचर राइड

Getting your Trinity Audio player ready...

सारांश: कुल दूरी? 1000+ किमी वन-वे (गूगल मैप्स पर 1097 किमी, लेकिन रियल राइड में ब्रेक्स और एक्स्ट्रा ट्विस्ट्स ने इसे और लंबा कर दिया)। दो दिन, एक नाइट स्टे जयपुर में, NH48 के पहाड़ी कर्व्स से लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की स्ट्रेट स्पीड तक। मेरी यामाहा FZ-S FI V4 हाइब्रिड ने 42 kmpl का शानदार माइलेज दिया, फुल राइडिंग गियर – वाटरप्रूफ जैकेट, ग्लव्स, नी-गार्ड्स, हेलमेट – के साथ। अक्टूबर 2025 की कूल ब्रिज में, दिवाली से ठीक पहले, ये सोलो बाइक एडवेंचर बजट ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट उदाहरण है: कम खर्चा (कुल ~4150 रुपए वन-वे), ज्यादा यादें। अगर आप सोच रहे हैं “अहमदाबाद से आगरा कैसे जाएं बाइक से?” या “मैनपुरी ट्रैवल गाइड 2025”, तो ये डिटेल्ड गाइड आपके लिए है। चलो, रूट मैप की तरह स्टेप-बाय-स्टेप घूम आते हैं – अहमदाबाद से उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर होते हुए आगरा-मैनपुरी बाइक रूट 2025!

मैं हूँ आपका मैंअवारा ट्रैवलर – वो बाइकर जो हर किलोमीटर पर एक नई स्टोरी ढूँढता है। अगर आप बाइकिंग की दुनिया में नए हैं या फिर पुराने राइडर्स की तरह एडवेंचर की तलाश में हैं, तो मेरी पिछली जर्नीज़ से शुरूआत करें। याद है अहमदाबाद से इडर बाइक ट्रिप – मॉनसून राइड, टेम्पल्स, ट्रेकिंग एंड एडवेंचर? वो बारिश भरी राइड जहाँ अरावली की चोटियों पर ट्रेकिंग और प्राचीन मंदिरों के रहस्यों ने मुझे भीगते हुए भी खुश कर दिया था।

हाल ही में, गुजरात की 1300 किमी बाइक ट्रिप – भावनगर, दीव, सोमनाथ, द्वारका – वो सफर जहाँ खारे समुद्र की लहरों से लेकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन तक, 2 नाइट-3 डेज में गुजरात के तटों को जीया। लेकिन दोस्तों, वो तो बस वार्म-अप था! गुजरात लूप खत्म होते ही, बिना रुके, मैंने अगला चैलेंज लिया: अहमदाबाद से आगरा बाइक ट्रिप, और फिर 100 किमी आगे मैनपुरी जिले तक।

कुछ यात्राएँ सिर्फ़ जगहें बदलने के लिए नहीं होतीं — वे हमें हमसे मिलाने निकलती हैं।

Table of Contents

दिन 1: अहमदाबाद से जयपुर रिंग रोड तक

18 अक्टूबर 2025, सुबह 4:30 बजे, अहमदाबाद की सड़कें नींद में डूबी थीं और मेरी Yamaha FZS Hybrid पूरी तरह तैयार खड़ी थी।

टैंक फुल, राइडिंग जैकेट, ग्लव्स, हेलमेट — सबकुछ चेक।
दिल में था बस एक ही ख्याल —

“चलो, आज एक लंबी सड़क को अपनी कहानी बनाते हैं।”

और इसी जज़्बे के साथ मेरी बाइक ट्रिप की शुरुआत हुई —
अहमदाबाद → आगरा → मैनपुरी की ओर।

🌄 श्यामलाजी – जहाँ सूरज पहाड़ों के पीछे से मुस्कुराया

Sunrise at Shamlaji

लगभग सुबह 7:00 बजे, मैं श्यामलाजी पहुँच गया।

यहाँ का नज़ारा सच में जादुई था , सूरज पहाड़ों के पीछे से धीरे-धीरे निकल रहा था, हल्की धुंध के बीच सुनहरी किरणें पूरे रास्ते को चमका रही थीं।

मैंने बाइक रोकी, कैमरा निकाला और —

📸 कई फोटो लिए
🎥 कुछ शॉर्ट वीडियो शूट किए

ऐसा लग रहा था जैसे प्रकृति खुद मुझे
“Good Morning Rider” कह रही हो।

☕ पहाड़ों के बीच पहली चाय — पहला ब्रेक

श्यामलाजी से करीब 30 मिनट आगे, सुबह 7:30 बजे एक छोटा सा ढाबा दिखा, पूरा पहाड़ों के बीच बसा हुआ।

यहीं लिया मैंने अपना पहला चाय ब्रेक।

गरम चाय की चुस्की, ठंडी हवा और सड़क पर दौड़ते ट्रकों की आवाज़ें, इस एहसास को शब्दों में बाँधना मुश्किल है।

करीब 10–15 मिनट रुक कर, एक कप अदरक वाली चाय (20 रुपए) पी।
मैंने फिर हेलमेट पहना और आगे बढ़ चला –

उदयपुर की ओर

🛣️ उदयपुर को बायपास कर आगे का सफ़र

भीड़-भाड़ से बचने के लिए मैंने शहर में घुसने की बजाय डायरेक्ट NH48 बायपास पकड़ा। करीब 9 बजे, मैं उदयपुर बायपास पर था।

इसके बाद रास्ता लिया –

देबारी → मंगलवाड़ → चित्तौड़गढ़

देबारी-मंगलवाड़ सेक्शन कर्वी था, लेकिन स्मूथ। झीलों के ग्लिम्प्स दिखे, लेकिन स्पीड बनाए रखी।

इंसानियत वाला ढाबा – चित्तौड़गढ़ से पहले (11:30 बजे – राजस्थानी मेहमाननवाजी की अनकही स्टोरी)

चित्तौड़गढ़ से करीब 20 किमी पहले थकान महसूस होने लगी, तो एक ढाबे पर रुका। इरादा सिर्फ़ पानी और बिस्किट लेने का था…
पर यहाँ मुलाकात हुई एक ऐसे ढाबा मालिक से जिन्होंने दिल जीत लिया।

उन्होंने मेरे लिए “स्पेशल चाय” बनवाई। जब पैसे देने गया तो मुस्कुराकर बोला –

“चाय मेरी तरफ़ से राइडर भाई।”

जब पैसे देने गया, सख्ती से मना: “तुम जैसे राइडर देश घूमते हो, मेरी तरफ से चाय बनती है बहुत मना करने के बाद भी मैंने ज़बरदस्ती पैसे दिए। फिर उन्होंने बताया – उन्हें भी बाइक राइडिंग का सौख है और कहा की मैं भी सोच रहा हूँ कि कहीं राइड पे निकलूं,  मैंने कहा सोचने से कुछ नहीं होगा बस बाइक उठाओ एंड निकल दो तब उन्होंने कहा कि निकलना चाहता हूँ पर परिवार की जिम्मेदारियों कि वजह से नहीं निकल पता।  हमारी ये छोटी सी बातचीत मेरे लिए पूरी ट्रिप का सबसे खूबसूरत पल बन गई।

🍛 सफ़र के बीच दोपहर का खाना

इसके बाद रास्ते में
चित्तौड़गढ़ के पास एक ढाबे पर लंच लिया –

  • वेज थाली
  • दाल–रोटी
  • थोड़ी दही

लंबे राइड के लिए ऊर्जा दोबारा मिल गई।

🚀 राजस्थान का लंबा रूट

दोपहर के बाद शानदार राइडिंग सेक्शन शुरू हुआ –

गंगरार → बिजयनगर → हमीरगढ़ → भीलवाड़ा → नसीराबाद → किशनगढ़ → डूडू → बगरू

चित्तौड़गढ़ किले का दूर का नजारा लिया (स्टॉप नहीं, टाइम टाइट), फिर गंगरार-बिजयनगर-हमीरगढ़। सूरज ढलते ही ठंड बढ़ी, लेकिन हेडलाइट्स ऑन।

खुले हाईवे, कम ट्रैफिक और तेज़ रफ़्तार – यहीं असली मज़ा आया राइड का।

☕ चाकसू, जयपुर – शाम की चाय

चाकसू (जयपुर से 30 किमी पहले) पहुँचकर चाय ब्रेक (20 रुपए, लोकल ढाबा)। दिन भर की धूप के बाद यह चाय किसी अमृत से कम नहीं लगी।

🏨 जयपुर रिंग रोड – रेस्ट टाइम

जयपुर शहर में घुसने के बजाय मैंने सीधा जयपुर रिंग रोड पर साफ-सुथरा होटल ढूँढा – 1000 रुपए का AC कमरा। डिनर: दाल-चावल-रोटी-सब्जी (200 रुपए), बाइक चेक की, अगले दिन का रूट देखा,  और फिर एक लम्बी नींद में डूब गया।

💰 किराया – ₹1000

दिन 2: नई सुबह – जयपुर से आगरा की ओर

अगली सुबह फिर वही रूटीन

  • ⏰ 4:30 AM Wake Up
  • 🏍️ बाइक स्टार्ट
  • ☕ रास्ते में कहीं चाय-नाश्ता

रूट था : हलैना → दौसा → मेहंदीपुर बालाजी → भरतपुर → आगरा

होटल चेकआउट, बाइक स्टार्ट, और रिंग रोड पर निकला। सुबह की फ्रेश हवा, खाली रोड – राइडिंग का बेस्ट टाइम।

ब्रेकफास्ट: भरतपुर के पास

कचौड़ी + जलेबी (80 रुपए) – क्रिस्पी आउटसाइड, स्वीट इनसाइड। राजस्थान से यूपी शिफ्ट – हवा गर्म, खेत पीले।

🛣️ आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बाइक राइड

ताजमहल देखने का मन था, लेकिन टाइम कम (मैनपुरी जाना था), तो डायरेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पकड़ा। बाइक टोल लगता है – लगभग 1 रुपए प्रति किमी। करहल कट तक 120 रुपए दिए (फास्ट लेन, नो इश्यू)। स्पीड 100-110 kmph, दोनों तरफ हरे-भूरे खेत।

इस एक्सप्रेसवे पर :

  • चौड़ा रास्ता
  • यमुना नदी के सुंदर दृश्य
  • लंबा सीधा हाईवे (6 – लेन )
  • तेज राइड लेकिन पूरी सुरक्षा के साथ।
  • 120 kmph स्पीड लिमिट

🏁 करहल होते हुए मैनपुरी – मंज़िल पूरी

करहल कट से एक्सप्रेस-वे से उतरकर SH-29 – छोटे गाँव, ईंट भट्ठे, सरसों के पीले खेत। हवा में मिट्टी की सोंधी खुशबू, बच्चे साइकिल पर लहराते। कोई ट्रैफिक नहीं, लेकिन गड्ढे चेक। सुबह 11 बजे अपनी मंज़िल पहुँचा।

🎯 मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

बाइक बंद की, हेलमेट उतारा, और दिल से एक ही बात निकली,

“थकान तो है, पर सुकून ज़्यादा है।”

💭 इस सफ़र से क्या सीखा?

  • रास्ते सिर्फ़ मंज़िल तक नहीं ले जाते — खुद तक भी पहुंचाते हैं
  • अनजाने लोगों से मिली बातें सबसे यादगार होती हैं
  • बाइक राइडिंग = मेडिटेशन + एडवेंचर

🧭 मेरी ट्रिप का पूरा रूट

अहमदाबाद → श्यामलाजी → उदयपुर बायपास → चित्तौड़गढ़ → भीलवाड़ा → नसीराबाद → किशनगढ़ → जयपुर (चाकसू) → हलैना → दौसा → भरतपुर → आगरा → आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे → करहल → मैनपुरी

❤️ अंतिम शब्द

मेरी बाइक ट्रिप
सिर्फ़ 1000+ किलोमीटर की दूरी नहीं थी – यह मेरे सपनों की रफ्तार थी।
अगर आप भी बाइक राइडिंग के शौकीन हैं, तो एक बार खुद को, लंबे हाईवे की बाहों में सौंपकर ज़रूर देखिए।
शायद आपकी कहानी भी वहीं कहीं लिखा इंतज़ार कर रही हो।

Devesh Chauhan

I’m Devesh Chauhan, a travel writer, explorer, and the founder of MainAwara. For me, travelling is not just about visiting a destination - it is about experiencing the journey, discovering places beyond the usual tourist trail, meeting people, understanding local culture, and collecting stories along the way. Based in Ahmedabad, Gujarat, I combine my love for travel with my passion for long-distance motorcycle journeys. Over the years, I have explored destinations across India by road, on motorcycle, and through independent trips. These journeys have taken me from the beaches and temples of Odisha and Gujarat to the deserts and landscapes of Kutch, the historic cities of Rajasthan and Uttar Pradesh, the mountains of Himachal Pradesh, and the spiritual destinations of Madhya Pradesh and Uttar Pradesh. One of my memorable journeys was a solo motorcycle ride from Ahmedabad to Jagannath Puri, Odisha, covering a long-distance route across multiple states. I have also ridden through several memorable circuits, including Ahmedabad–Bhavnagar–Diu–Somnath–Dwarka–Jamnagar–Rajkot–Ahmedabad, and the Kutch circuit covering Dholavira, Nara Narayan Sarovar, Koteshwar, Bhuj and Ahmedabad. My road journeys have also taken me from Ahmedabad to Agra and Mathura, travelling through Udaipur, Chittorgarh, Kishangarh, Jaipur, Dausa and Bharatpur. Closer to home, I have explored destinations such as Polo Forest, Idar and Saputara. Beyond Gujarat and Rajasthan, I have explored the Spiti Valley circuit in Himachal Pradesh, destinations across Maharashtra including Nashik and Sambhaji Nagar, and the Andaman & Nicobar Islands. My travels in North and Central India include places such as Kashi Vishwanath in Uttar Pradesh, Ujjain, Omkareshwar, Gwalior and Indore, along with several nearby destinations. What I Share on MainAwara Through MainAwara, I share firsthand travel experiences, detailed travel guides, road-trip itineraries, destination guides, travel tips, things to do, places to visit, and practical information that can help other travellers plan their journeys. I particularly enjoy writing about road trips, motorcycle journeys, mountains, beaches, spirituality, adventure, offbeat destinations and Indian culture. My aim is to combine personal experience with practical information so that readers can understand not only where to go, but also how to get there, what to expect, and what makes a place worth visiting. I believe travel information is most useful when it comes from experience. That is why I try to share the details I discover during my own journeys—from road conditions and routes to places worth stopping at, local experiences, viewpoints, food, accommodation and things I wish I had known before the trip. Beyond Travel When I’m not travelling or writing, I work in the IT industry. I also enjoy swimming and playing volleyball. I have contributed to platforms such as Wikipedia and Tripoto, sharing information and experiences related to the places I explore. The Story Behind MainAwara MainAwara is my space to document the journeys, places and experiences that inspire me. Whether it is a long motorcycle ride across India, a road disappearing into the mountains, an ancient temple, a quiet beach, a remote village, or an unexpected experience on the road, I believe every journey has a story worth sharing. So, if you are planning your next road trip, looking for an offbeat destination, or simply love exploring India— Welcome to MainAwara. Explore more. Travel farther. Stay Awara.I’m Devesh Chauhan, a travel writer, explorer, and the founder of MainAwara. For me, travelling is not just about visiting a destination—it is about experiencing the journey, discovering places beyond the usual tourist trail, meeting people, understanding local culture, and collecting stories along the way. Based in Ahmedabad, Gujarat, I combine my love for travel with my passion for long-distance motorcycle journeys. Over the years, I have explored destinations across India by road, on motorcycle, and through independent trips. These journeys have taken me from the beaches and temples of Odisha and Gujarat to the deserts and landscapes of Kutch, the historic cities of Rajasthan and Uttar Pradesh, the mountains of Himachal Pradesh, and the spiritual destinations of Madhya Pradesh and Uttar Pradesh. One of my memorable journeys was a solo motorcycle ride from Ahmedabad to Jagannath Puri, Odisha, covering a long-distance route across multiple states. I have also ridden through several memorable circuits, including Ahmedabad–Bhavnagar–Diu–Somnath–Dwarka–Jamnagar–Rajkot–Ahmedabad, and the Kutch circuit covering Dholavira, Nara Narayan Sarovar, Koteshwar, Bhuj and Ahmedabad. My road journeys have also taken me from Ahmedabad to Agra and Mathura, travelling through Udaipur, Chittorgarh, Kishangarh, Jaipur, Dausa and Bharatpur. Closer to home, I have explored destinations such as Polo Forest, Idar and Saputara. Beyond Gujarat and Rajasthan, I have explored the Spiti Valley circuit in Himachal Pradesh, destinations across Maharashtra including Nashik and Sambhaji Nagar, and the Andaman & Nicobar Islands. My travels in North and Central India include places such as Kashi Vishwanath in Uttar Pradesh, Ujjain, Omkareshwar, Gwalior and Indore, along with several nearby destinations. What I Share on MainAwara Through MainAwara, I share firsthand travel experiences, detailed travel guides, road-trip itineraries, destination guides, travel tips, things to do, places to visit, and practical information that can help other travellers plan their journeys. I particularly enjoy writing about road trips, motorcycle journeys, mountains, beaches, spirituality, adventure, offbeat destinations and Indian culture. My aim is to combine personal experience with practical information so that readers can understand not only where to go, but also how to get there, what to expect, and what makes a place worth visiting. I believe travel information is most useful when it comes from experience. That is why I try to share the details I discover during my own journeys—from road conditions and routes to places worth stopping at, local experiences, viewpoints, food, accommodation and things I wish I had known before the trip. Beyond Travel When I’m not travelling or writing, I work in the IT industry. I also enjoy swimming and playing volleyball. I have contributed to platforms such as Wikipedia and Tripoto, sharing information and experiences related to the places I explore. The Story Behind MainAwara MainAwara is my space to document the journeys, places and experiences that inspire me. Whether it is a long motorcycle ride across India, a road disappearing into the mountains, an ancient temple, a quiet beach, a remote village, or an unexpected experience on the road, I believe every journey has a story worth sharing. So, if you are planning your next road trip, looking for an offbeat destination, or simply love exploring India— Welcome to MainAwara. Explore more. Travel farther. Stay Awara.

Related Articles

Back to top button