AsiaHindiInternationalMountainsNaturePlaces To VisitVietnam

वियतनाम ट्रैवल गाइड: वियतनाम को बजट में कैसे घूमें?

Getting your Trinity Audio player ready...

Vietnam Travel Guide in Hindi

अगर आपको घूमना बहुत पसन्द है और आपका विदेश घूमने का बहुत ही मन है तो आप वियतनाम जैसे बेहद शानदार देश से घूमने की शुरूआत कर सकते हैं। वियतनाम, एक बेहद सुंदर और विशाल देश है, जिसे दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है जिसे कम बजट में अच्छे से घूमा जा सकता है।

वियतनाम की प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध इतिहास, और खास खाने की विविधता आपको खींच लेगी। यहां के कुदरती सुंदर नज़ारे, खूबसूरत समुद्र तट और चूना पत्थरों की गुफाएं देखने लायक़ हैं। इसके अलाव यहाँ का स्ट्रीट फ़ूड भी बेहद लज़ीज़ और शानदार है। वियतनाम प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधताओं को एक अनोखा संगम है।

इस लेख में वियतनाम को 5 दिन में कैसे खोजें? कहां जाएं, क्या देखें, और क्या करें? यह सभी जानकारी मिलेगी, जो आपकी वियतनाम यात्रा को संवारने में मदद कर सकती है।

Read Also : A Guide to Visiting Detian Waterfall in Guangxi

वियतनाम के लिए वीज़ा और फ़लाइट्स

भारतीयों नागरिकों के लिए वियतनाम जाने के लिए ऑन-अराइवल वीज़ा की सुविधा दी गई है। ऑन-अराइवल वीज़ा के अलावा आप के पास ई-वीजा का विकल्प भी मौजूद है। आप ई-वीजा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बस आपको ये ध्यान रखना है कि आप के पास सभी ज़रूरी दस्तावेज हों। भारतीय नागरिक को वियतनाम में ज्यादा से ज्यादा 30 दिन तक रहने की अनुमति मिलती है।

आपको भारत से वियतनाम के लिए सीधी फ्लाइट्स नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कलकत्ता एवं चेन्नई से मिल सकती है। दिल्ली से वियतनाम पहुँचने में 4-5 घंटे का समय, मुंबई से वियतनाम के लिए 4 घंटे 50 मिनिट का समय, अहमदाबाद से वियतनाम के लिए 5 घंटे 10 मिनिट का समय, कलकत्ता से 3 घंटा 45 मिनिट, और चेन्नई से 6 घंटा 25 मिनिट का समय लगता है। फ्लाइट्स का किराया आपके दिन चुनने पर निर्भर करता है। यदि आप अपनी ट्रिप के कुछ महीने पहले टिकट करते हैं तो आपको टिकट सस्ती मिलेगी। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि किस सीज़न में आप वियतनाम जा रहे हैं।

दिन 1: हनोई (Hanoi)

भारत से हनोई पहुँचने के बाद, सबसे पहले आपको अपनी भारतीय मुद्रा को वियतनामी करेंसी में बदलना होगा। वियतनाम की करेंसी को “वियतनाम डोंग” कहा जाता है। वर्तमान में, 1 भारतीय रुपया की मूल्य लगभग 286.41 वियतनामी डोंग है। इस काम को पूरा करने के बाद, आप किसी होटल या हॉस्टल में ठहरने के लिए निकल सकते हैं। हनोई में आपको सभी प्रकार के होटल, जैसे कि सस्ते और महंगे, मिलेंगे। अगर आप हनोई में होटल खोजने में समस्या से बचना चाहते हैं, तो हॉस्टल में ठहरने की योजना बना सकते हैं। हनोई में आपको कई सस्ते हॉस्टल उपलब्ध हो सकते हैं।

हनोई एक ऐसा शहर है जो लाल नदी के किनारे बसा हुआ है और यहां का इतिहास 5 हज़ार साल पुराना है। आपके पहले दिन में हो ची मिन्ह समाधि, वेस्ट लेक, होन कीम झील, और होआ लो जेल जैसे स्थलों को देखने का आनंद लें। इन जगहों की खोज करने में ही आपका पूरा दिन गुजर जाएगा।

हनोई में क्या खाएँ?

वियतनाम का स्थानीय भोजन का स्वाद लेना वियतनाम की यात्रा के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण है। हनोई में घूमते समय, आपको फो (वियतनामी नूडल सूप) का अवश्य स्वाद लेना चाहिए। फो आपको हनोई के लगभग हर रेस्टोरेंट में आसानी से मिलेगा। इसके अलावा, आप हनोई में बान्ह कुओन (राइस नूडल रोल), बुन चा, चा का, और बुन रिइयू जैसे स्वादिष्ट डिश का आनंद ले सकते हैं।

दिन 2: हालोंग बे (Halong Bay)

अगले दिन, आपको हनोई से हालोंग बे की ओर प्रस्थान करना होगा। हनोई से हालोंग बे की दूरी लगभग 163 किलोमीटर है। आप इस यात्रा को हनोई से हालोंग बे के लिए रोड यातायात बस और गाड़ी से कर सकते हैं। इसके अलावा, हनोई से हालोंग बे के लिए एक ट्रेन भी चलती है।

हालोंग बे की खाड़ी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और वियतनाम के क्वैंग नन्ह प्रांत में स्थित है। हालोंग बे वियतनाम की प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ की खाड़ी में क्रूज़ की यात्रा करना सबसे लोकप्रिय गतिविधि है। क्रूज़ के साथ, आप चूना पत्थरों की संरचनाओं, प्राकृतिक गुफाएँ, और तैरते हुए गाँवों को देख सकते हैं। यहाँ आप स्विमिंग और कायाकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के प्रेमियों के लिए हालोंग बे एक शानदार और आनंददायक स्थल है।

हालोंग बे में क्या खाएँ ?

अगर आप वाक़ई में वियतनामी खाना सवाद करने का मन बना रहे हैं, तो हालोंग बे आपके लिए एक शानदार जगह हो सकती है। यहां आपको कई प्रकार के दक्षिण-एशियाई डिश मिलेंगे। आपको बन बाओ (पकौड़ी की तरह भरी हुई रोटी), खोई ताई करी (चिकन करी का मीठा वर्जन), सीए सॉट (पोच्ड टाइगरफिश) और सीए चिएन (बासा फिश फ्राई) आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं। अगर आपका मन भारतीय खाना खाने का है, तो आपको कुछ भारतीय रेस्टोरेंट भी मिल सकते हैं।

हालोंग बे की खाड़ी की दर्शनीयता के बाद, उसी दिन ही हनोई वापस आ सकते हैं। हालोंग बे से हनोई वापस लौटने में लगभग 3-4 घंटे का समय लग सकता है।

Read Also : Unveiling the Thrills and Magic of Genting SkyWorlds Theme Park Malaysia

दिन 3: मै चाउ (Mai Châu)

तीसरे दिन, आप हनोई से अगले दिन सुबह-सुबह मै चाउ की ओर प्रस्थान करें। मै चाउ हनोई से लगभग 135 किमी. की दूरी पर स्थित है। हनोई से मै चाउ के लिए कई बसें उपलब्ध हैं, जिनसे आप 3-4 घंटे में मै चाउ पहुँच सकते हैं।

मै चाउ वियतनाम का एक छोटा-सा क़स्बा है, जो कई पुराने गाँवों से घिरा हुआ है। इस जगह का मुख्य आकर्षण यहाँ की प्राकृतिक सौंदर्य है। मै चाउ के चारों तरफ़ हरे-भरे पहाड़ और जंगल हैं, जिनकी सुंदरता को देखकर आपका दिल खुशी से भर जाएगा। यदि आपको वियतनाम की कुदरती सौंदर्य देखने और इसकी संस्कृति को समझने का शौक है, तो आपको मै चाउ जाना चाहिए। यहाँ पर आपको ठहरने के लिए कई सारी जगहें मिलेंगी, जैसे कि हॉटल, होमस्टे, और हट। मै चाउ में रहते हुए, आपको वियतनाम के स्थानीय चावल का स्वाद भी अवश्य सवादना चाहिए। यहाँ पर आपको वियतनाम के स्थानीय लोगों के साथ रहने का भी अवसर मिलेगा।

दिन 4: सापा (Sapa)

वियतनाम यात्रा के चौथे दिन, आपको मै चाउ से सापा की ओर प्रस्थान करना होगा। मै चाउ से सापा लगभग 373 किमी. की दूरी पर स्थित है। मै चाउ से सापा के लिए कई बसें उपलब्ध हैं। सापा पहुँचने में 14-15 घंटे का समय लग सकता है।

सापा वियतनाम का एक शानदार स्थल है, जिसे बादलों का स्वर्ग भी कहा जाता है। आप सापा में चावल के खेतों में हाइक कर सकते हैं। यह उत्तर-पश्चिमी वियतनाम में चीनी सीमा के पास स्थित है और इसे टोंकिनीज आल्प्स के नाम से भी जाना जाता है।

यदि आप वियतनाम में एडवेंचर की खोज में हैं, तो सापा बिल्कुल परफ़ेक्ट जगह है। सापा में आप सबसे ऊँची चोटी, फांसिपान, का ट्रेकिंग कर सकते हैं। सापा के ट्रेकिंग के दौरान आपको दी बेक वॉटरफ़ॉल, हैम रॉन्ग माउंटेन, रतन ब्रिज, बैम्बू फ़ॉरेस्ट, और ता फिन गुफा जैसी सुंदर जगहें देखने का मौका मिलेगा।

सापा में ट्रेकिंग के बाद, आप किट कैट गाँव, सापा लेक, मुआंग होआ वैली, और सापा संग्रहालय का भी दौरा कर सकते हैं। इसके बाद, सापा से हनोई के लिए निकलें और रात हनोई में ही गुज़ारें।

दिन 5: निन्ह बिन्ह (Ninh Bình)

वियतनाम में घूमने के लिए कई जगहें हैं और निन्ह बिन्ह निश्चित रूप से उनमें से एक है। इस जगह को देखे बिना आपकी यात्रा अधूरी रहेगी। यहां आपको घाटियां, गुफाएं और चूना पत्थर के पहाड़ मिलेंगे। आप गुफाओं के माध्यम से वियतनाम के आश्चर्यजनक दृश्यों को देख सकते हैं।

वियतनाम यात्रा के आख़िरी दिन, हनोई से सुबह-सुबह एक नई जगह के लिए निकलें, निन्ह बिन्ह। निन्ह बिन्ह हनोई से लगभग 95 किमी. की दूरी पर स्थित है। हनोई से निन्ह बिन्ह के लिए टैक्सी, बस और ट्रेन सेवाएँ उपलब्ध हैं। हनोई से निन्ह बिन्ह पहुँचने में 2-3 घंटे का समय लग सकता है।

निन्ह बिन्ह वियतनाम का एक छोटा-सा शहर है जो लाल नदी के किनारे बसा हुआ है। निन्ह बिन्ह में आप क्रूज़ की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा, आप बीच डोंग पगोडा मंदिर के लिए ट्रेकिंग पर जा सकते हैं। यहां पर प्राचीन गाँव, हांग मुआ, और कुक फुओंग नेशनल पार्क की सैर करने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, निन्ह बिन्ह में आप कई सारी स्थानीय डिशों का ज़ायक़ा ले सकते हैं। यहां आप कोम चेय और दे ताई चान्ह को स्वाद ज़रूर लें।

निन्ह बिन्ह को एक्सप्लोर करने के बाद, वापस हनोई लौटें और वहाँ कुछ समय गुज़ारें। फिर फ़्लाइट से हिन्दुस्तान की ओर निकलें, और इस तरह से आपकी 5 दिन की यात्रा पूरी हो जाएग

वियतनाम घूमने कब जाएँ ? (Best Time to Visit Vietnam in Hindi)

वियतनाम में आपकी यात्रा का विशेष मौसम ध्यान में रखते हुए, आप कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यह बात ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है कि वियतनाम का मौसम क्षेत्रवार बदलता रहता है। हनोई उत्तरी वियतनाम में स्थित है और इसका मौसम उसके अनुसार होता है।

उत्तरी वियतनाम में मई से अक्टूबर तक का मौसम गर्म और बारिशपूर्ण रहता है, जबकि नवंबर से अप्रैल तक का मौसम ठंडा रहता है।

नॉर्थ वियतनाम को एक्सप्लोर करने के लिए सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च के बीच माना जाता है। आपको इस दौरान वियतनाम घूमने का प्लान बनाना चाहिए।

वियतनाम यात्रा में याद रखने वाली बातें ?

  • सभी पर्यटकों को सदैव अपने पासपोर्ट और वीज़ा की कॉपियाँ रखनी चाहिए।
  • वियतनाम की यात्रा के दौरान ट्रेवल इंश्योरेंस की जरूरत होती है, इसे अवश्य करवाएं।
  • साथ में रेन कवर, पानी की बोतल, टोपी, और गर्म कपड़े रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • आपके सफल वियतनाम यात्रा के लिए स्वादिष्ट भोजन और आदर्श दृश्यों के लिए जल्दी से एक योजना बनाएं और इस देश की शानदार सुंदरता का आनंद लें।

कृपया ध्यान दें : यह ब्लॉग (Vietnam Travel Guide Hindi Main) एक यात्रा मार्गदर्शिका है और इसका उपयोग केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए। वास्तविक यात्रा योजनाएँ किसी ट्रैवल एजेंसी के परामर्श से या नवीनतम यात्रा सलाह और विनियमों के आधार पर बनाई जानी चाहिए।

Devesh Chauhan

I’m Devesh Chauhan, a travel writer, explorer, and the founder of MainAwara. For me, travelling is not just about visiting a destination - it is about experiencing the journey, discovering places beyond the usual tourist trail, meeting people, understanding local culture, and collecting stories along the way. Based in Ahmedabad, Gujarat, I combine my love for travel with my passion for long-distance motorcycle journeys. Over the years, I have explored destinations across India by road, on motorcycle, and through independent trips. These journeys have taken me from the beaches and temples of Odisha and Gujarat to the deserts and landscapes of Kutch, the historic cities of Rajasthan and Uttar Pradesh, the mountains of Himachal Pradesh, and the spiritual destinations of Madhya Pradesh and Uttar Pradesh. One of my memorable journeys was a solo motorcycle ride from Ahmedabad to Jagannath Puri, Odisha, covering a long-distance route across multiple states. I have also ridden through several memorable circuits, including Ahmedabad–Bhavnagar–Diu–Somnath–Dwarka–Jamnagar–Rajkot–Ahmedabad, and the Kutch circuit covering Dholavira, Nara Narayan Sarovar, Koteshwar, Bhuj and Ahmedabad. My road journeys have also taken me from Ahmedabad to Agra and Mathura, travelling through Udaipur, Chittorgarh, Kishangarh, Jaipur, Dausa and Bharatpur. Closer to home, I have explored destinations such as Polo Forest, Idar and Saputara. Beyond Gujarat and Rajasthan, I have explored the Spiti Valley circuit in Himachal Pradesh, destinations across Maharashtra including Nashik and Sambhaji Nagar, and the Andaman & Nicobar Islands. My travels in North and Central India include places such as Kashi Vishwanath in Uttar Pradesh, Ujjain, Omkareshwar, Gwalior and Indore, along with several nearby destinations. What I Share on MainAwara Through MainAwara, I share firsthand travel experiences, detailed travel guides, road-trip itineraries, destination guides, travel tips, things to do, places to visit, and practical information that can help other travellers plan their journeys. I particularly enjoy writing about road trips, motorcycle journeys, mountains, beaches, spirituality, adventure, offbeat destinations and Indian culture. My aim is to combine personal experience with practical information so that readers can understand not only where to go, but also how to get there, what to expect, and what makes a place worth visiting. I believe travel information is most useful when it comes from experience. That is why I try to share the details I discover during my own journeys—from road conditions and routes to places worth stopping at, local experiences, viewpoints, food, accommodation and things I wish I had known before the trip. Beyond Travel When I’m not travelling or writing, I work in the IT industry. I also enjoy swimming and playing volleyball. I have contributed to platforms such as Wikipedia and Tripoto, sharing information and experiences related to the places I explore. The Story Behind MainAwara MainAwara is my space to document the journeys, places and experiences that inspire me. Whether it is a long motorcycle ride across India, a road disappearing into the mountains, an ancient temple, a quiet beach, a remote village, or an unexpected experience on the road, I believe every journey has a story worth sharing. So, if you are planning your next road trip, looking for an offbeat destination, or simply love exploring India— Welcome to MainAwara. Explore more. Travel farther. Stay Awara.I’m Devesh Chauhan, a travel writer, explorer, and the founder of MainAwara. For me, travelling is not just about visiting a destination—it is about experiencing the journey, discovering places beyond the usual tourist trail, meeting people, understanding local culture, and collecting stories along the way. Based in Ahmedabad, Gujarat, I combine my love for travel with my passion for long-distance motorcycle journeys. Over the years, I have explored destinations across India by road, on motorcycle, and through independent trips. These journeys have taken me from the beaches and temples of Odisha and Gujarat to the deserts and landscapes of Kutch, the historic cities of Rajasthan and Uttar Pradesh, the mountains of Himachal Pradesh, and the spiritual destinations of Madhya Pradesh and Uttar Pradesh. One of my memorable journeys was a solo motorcycle ride from Ahmedabad to Jagannath Puri, Odisha, covering a long-distance route across multiple states. I have also ridden through several memorable circuits, including Ahmedabad–Bhavnagar–Diu–Somnath–Dwarka–Jamnagar–Rajkot–Ahmedabad, and the Kutch circuit covering Dholavira, Nara Narayan Sarovar, Koteshwar, Bhuj and Ahmedabad. My road journeys have also taken me from Ahmedabad to Agra and Mathura, travelling through Udaipur, Chittorgarh, Kishangarh, Jaipur, Dausa and Bharatpur. Closer to home, I have explored destinations such as Polo Forest, Idar and Saputara. Beyond Gujarat and Rajasthan, I have explored the Spiti Valley circuit in Himachal Pradesh, destinations across Maharashtra including Nashik and Sambhaji Nagar, and the Andaman & Nicobar Islands. My travels in North and Central India include places such as Kashi Vishwanath in Uttar Pradesh, Ujjain, Omkareshwar, Gwalior and Indore, along with several nearby destinations. What I Share on MainAwara Through MainAwara, I share firsthand travel experiences, detailed travel guides, road-trip itineraries, destination guides, travel tips, things to do, places to visit, and practical information that can help other travellers plan their journeys. I particularly enjoy writing about road trips, motorcycle journeys, mountains, beaches, spirituality, adventure, offbeat destinations and Indian culture. My aim is to combine personal experience with practical information so that readers can understand not only where to go, but also how to get there, what to expect, and what makes a place worth visiting. I believe travel information is most useful when it comes from experience. That is why I try to share the details I discover during my own journeys—from road conditions and routes to places worth stopping at, local experiences, viewpoints, food, accommodation and things I wish I had known before the trip. Beyond Travel When I’m not travelling or writing, I work in the IT industry. I also enjoy swimming and playing volleyball. I have contributed to platforms such as Wikipedia and Tripoto, sharing information and experiences related to the places I explore. The Story Behind MainAwara MainAwara is my space to document the journeys, places and experiences that inspire me. Whether it is a long motorcycle ride across India, a road disappearing into the mountains, an ancient temple, a quiet beach, a remote village, or an unexpected experience on the road, I believe every journey has a story worth sharing. So, if you are planning your next road trip, looking for an offbeat destination, or simply love exploring India— Welcome to MainAwara. Explore more. Travel farther. Stay Awara.

Related Articles

Back to top button